फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

शारदा नगर निगोही पुलिया के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे निगोही थाना क्षेत्र में शारदा नहर की शाखा निगोही की पुलिया के पास हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

निगोही के गांव कटैया उस्मानपुर निवासी शेर सिंह की 62 वर्षीय पत्नी रामबेटी बुधवार को निगोही बाजार जा रही थीं। रास्ते में रामबेटी शारदा नहर शाखा निगोही की पुलिया के पास पहुंचीं। इसी दौरान उदरिया गांव की ओर से आ रहे वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गईं। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायल को निगोही सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रामबेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें