फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में फीस की मनमानी वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में फीस की मनमानी वसूली के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन


ज्ञापन के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को स्कूलों की सूची सौंपी

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलोें में फीस की मनमानी वसूली को लेकर सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फिर सरकारी तंत्र के खिलाफ बिगुल बजाया। उन्होंने संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता के नेतृत्व में टाउनहॉल के शहीद उद्यान गेट से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के साथ स्कूलों की सूची देकर कहा कि जल्द कोई कार्रवाई नहीं होने की दशा में भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने वाले अधिकतर स्कूलों में कक्षा पांच के कोर्स समेत टाई, बेल्ट, मोजे आदि के नाम पर लगभग छह-सात हजार रुपये लिए जाते हैं, जबकि एनसीआरटी कोर्स एक हजार रुपये मेें मिल जाता है। मुख्यमंत्री ने गत शिक्षा सत्र में स्कूलों द्वारा एकमुश्त फीस लिए जाने, तीन वर्ष से पहले फीस में बढ़ोत्तरी, निजी कोर्स की बिक्री आदि पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद स्कूल संचालक अभिभावकों को तरह-तरह से लूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक ने कहा कि स्कूलों की इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि सरकार सभी स्कूलों में नर्सरी से इंटरमीडिएट तक प्रवेश शुल्क और मासिक फीस नियत करे। प्रदर्शन में संगठन के महासचिव गंगा सहाय शर्मा, हरिओम रस्तोगी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, अनिल अवस्थी, रंजना श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, सुनीता चौहान, इजरायल, ऋषिपाल यादव, संजय अवस्थी, शकील मंसूरी, अखिलेश कुमार, देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें