पांच मिनट में आदेश किया फॉलो, हुए सम्मानित
शाहजहांपुर। पांच मिनट में डीआरएम मुरादाबाद का आदेश पालन करने पर रेल कर्मियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से रेलकर्मी उत्साहित हैं।
लखनऊ से आ रही मालगाड़ी को रोजा में ईधन लेना था और यहीं पर स्टाफ भी बदलना था। इसके लिए डीआरएम मुरादाबाद एके सिंघल ने पांच मिनट का समय दिया था। उनके इस निर्देश का पालन करते हुए जब मालगाड़ी बृहस्पतिवार सुबह 8:15 बजे रोजा जंक्शन पर लाइन नंबर छह पर पहुंची तो पांच मिनट में ही गाड़ी में ईंधन डालने के साथ लोको पायलट नीरज कुमार, गार्ड रजत पाठक, सहायक राजेश कुमार ने अपनी ड्यूटी पकड़ ली और गाड़ी को पांच मिनट में ही 8:20 बजे जक्शन से रवाना कर दिया गया। डीआरएम गाड़ी के स्टाफ को मुरादाबाद में स्टेशन पर ही मिले और पांच में प्रक्रिया पूरी करने पर स्टाफ के लोगों को एक-एक हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया।