फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलान हाइवे पर गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22,उपजिलधिकारीऔर व्यापारियों से होती नोकझोंक
विज्ञापन

फोटो-23,नाले पर रखखे खोखों को हटाती जेसीवी

कलान हाईवे पर गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण
एसडीएम की व्यापारियों ने पक्षपात को लेकर हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
कलान(शाहजहांपुर)।
बृहस्पतिवार को एसडीएम और क्षेत्राधिकारी पुलिस ने पीएसी की मौजूदगी में हाईवे से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई स्थानों पर व्यापारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
मुरादाबाद-फर्रुखावाद हाईवे पर एसडीएम विजयपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी बल्देव खनेडा ने अवर अभियंता ओमप्रकाश वर्मा के साथ भारी दलबल के सहयोग से व्यापारियों को आगाह करते हुए अतिक्रमण हटाना शुरू किया। जेसीबी ने नाले पर बने पक्के निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया ही था कि कई जगह नाले पर रखे खोखे व्यापारियों ने हटाने में ही समझदारी दिखाई। वहीं, कई स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से खोखे हटवाए गए। इस बीच परौर तिरहा पर व्यापारियों और अधिकारियों से पक्षपात को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटने से जहां कुछ व्यापारियों को परेशानी हुई। वहीं घंटों जाम में फंसने वालों ने राहत की सांस ली। एसडीएम ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि अगर फिर अतिक्रमण किया गया, तो दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें