शाहजहांपुर। रधौली गांव के पास पांच नवंबर को घायल हुए दूधिए ने मंगलवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी 27 वर्षीय संतकुमार पांच नवंबर को शहर में दूध बेचकर बाइक से गांव जा रहे थे। पुवायां रोड पर रधौली गांव की मोड़ के पास पुवायां की ओर से आ रही बेगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसका बरेली में भी इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दोबारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी विनीता के सामने पांच वर्ष के अमन और डेढ़ साल के आदिल की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है। ब्यूरो