जैतीपुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव आलमपुर में आयोजित दंगल में बुधवार को पहली में कुश्ती में कटरा के सैयद ने बदायूं के प्रवेश को पटकनी दी। वहीं दूसरी कुश्ती में सोनू गांव कलियर शरीफ जिला बदायूं ने कानपुर के बिल्ला को हराया। तीसरी कुश्ती में महतबपुर के जगदीश ने गढ़िया रंगीन के पुत्तन को पराजित किया। दंगल देखने को क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। इस मौके पर कुलदीप सिंह, अमित सिंह, भूरे प्रधान, बंटू सिंह आदि मौजूद रहे।