फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी और साजन के नाम रही मैराथन दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं में मौत का शिकार हुए लोगों की स्मृति में रविवार को नगर मेें मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के तत्वावधान में हुई मैराथन दौड़ का शुभारंभ शहीद उद्यान से किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। दौड़ सदर बाजार, लोधीपुर, हथौड़ा चौराहा होते हुए परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में संपन्न हुई। मैराथन दौड़ के सीनियर वर्ग में सनी ने प्रथम, केपी ने द्वितीय, मनोज ने तृतीय, श्यामू ने चतुर्थ, वल्देव ने पांचवां और सत्यभान ने छठा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में साजन राज ने पहला, रेहान ने दूसरा, मो. सुलेमान ने तीसरा, कुलदीप ने चौथा, अब्दुल ने पांचवां और रवि ने छठा स्थान पाया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एआरटीओ मनोज प्रसाद वर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें