फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा भूषण अवार्ड प्रतियोगिता में तीन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवक बिरादरी मुंबई की ओर से रविवार को अखिल भारतीय युवा भूषण अवार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत एसएस कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेट माक्र्स के सहयोग से हुई प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में सामान्य ज्ञान का टेस्ट हुआ, जिसमें 75 प्रश्नों के जवाब देने थे। इस टेस्ट में शक्ति धारिणी पांडेय, जाह्नवी जायसवाल, अदिति सिंह, प्रतीक त्रिगुणायत, मनप्रीत सिंह और श्रेया खन्ना को सफलता मिली, इसके बाद इनकों ग्रुप चर्चा राउंड के लिए चुना गया। फिजिकल टेस्ट में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ कराई गई, जिसमें शक्तिधारिणी पांडेय ने प्रथम, जाह्नवी जायसवाल ने द्वितीय, अदिति सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को मुंबई में होने वाले कंपटीशन के लिए चयनित किया गया।
प्रतियोगिता में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल, दिनेश शुक्ला, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, रंजीत सक्सेना, गजेंद्र गंगवार, स्वप्निल यादव, डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. देवेंद्र सिंह, पवन सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें