फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने जनसंख्या वृद्धि को बताया घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के प्रति लोगों में जागरूकता और उन्हें परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित करने को सोमवार को जिला स्तरीय धर्मगुरु सम्मेलन का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए सम्मेलन में डीएम नरेंद्र सिंह ने कहा कि हमने सभी क्षेत्रों में अपेक्षानुसार प्रगति की है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या के सामने सारी मेहनत बेकार है। मेट्रो है, रेल सेवा है लेकिन भीड़ के कारण सब व्यर्थ है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने हमें अपनी सोच और नजरिया बदलकर परिवर्तन लाना है, जो बेहद जरूरी भी है। गायत्री विद्यापीठ के आचार्य विद्याधर विश्व ने कहा कि धर्मतंत्र के माध्यम से हमारी आदत और व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। ब्रह्माकुमारी संतोष ने कहा कि जिस परिवार में लगातार बच्चे होते हैं, वहां अनवरत समस्याएं आती हैं। नूरी मरकज के जनरल सेक्रेटरी एमएमए खान ने कहा कि हिंदुस्तान की आबादी विश्व में दूसरे नंबर पर है। अगर इसे नियंत्रित न किया गया तो 2024 में हम चीन से आगे निकल जाएंगे। इस मौके पर नवीन कुमार, ईश्वर देव दीक्षित, प्रेम कुमार, सूरज वर्मा, ब्रह्म कुमार, अनिल शर्मा, राजेश भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें