फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान खुलवाने को ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिकायतों के आधार पर निलंबित की गई राशन की दुकान बहाल नहीं किए जाने से नाराज मदनापुर ब्लॉक के गांव रहदेवा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने इस प्रकरण में जल्द उचित कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। गांव रहदेवा के ब्रजनंदन, मुन्नी देवी, मूर्ति देवी, चमेली, बसंती, उर्मिला, माया देवी, शकुंतला, प्रेमवती आदि ने बताया कि उनके गांव में सस्ता गल्ला की दुकान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के पास थी। गांव के एक व्यक्ति ने कोटेदार से राजनीतिक खुन्नस में एसडीएम से झूठी शिकायतें करके राशन कोटा निलंबित करा दिया, जबकि गांव में हर माह राशन का नियमित वितरण हो रहा था। कोटा निलंबित होने के कारण अब गांव वालों को राशन लेने के लिए गांव महियावर जाना पड़ता है। इस बारे में अधिकारियों को कई बार शपथ पत्र देकर गांव की दुकान बहाल करने का अनुरोध किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें