मदनापुर (शाहजहांपुर)। कसबा में ब्लाक स्तरीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज और क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन मुकाबला मदनापुर और बरीखास टीम के बीच हुआ। मदनापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाएं, जवाब में बरीखास की टीम ने बिना कोई विकेट खोए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए टूर्नामेंट की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा खेलों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि विधायक मानवेंद्र सिंह ने खेल भावना से टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की अपील की। आयोजन में अवनीश सिंह, महेश पाल सिंह, संजीव सिंह, रंजीत सिंह, आनंद प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, महिपाल सिंह, अनूप त्रिवेदी, प्रभाकर सिंह, कौशलेंद्र आदि का योगदान रहा।