फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों को निशाने पर लेकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में फीस समेत कई मदों में अभिभावकों से अवैध वसूली के खिलाफ आंदोलनरत जनता की आवाज के कार्यकर्ता शनिवार को फिर सड़क पर उतर आए। अवैध वसूली के खिलाफ मुहिम को कामयाबी नहीं मिलते देख कार्यकर्ताओं ने अबकी जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। उनकी उपेक्षा को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहीद उद्यान गेट पर जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां हुई सभा में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलेेआम जनता को लूट रहे हैं, लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर से आंखें फेरे हैं। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि यदि सांसद, विधायक और अधिकारी ठान लें तो स्कूल वाले सुधर सकते हैं, लेकिन इन सभी का स्कूल संचालकों को संरक्षण प्राप्त होेने से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बाद में संगठन का शिष्टमंडल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में फीस का ढांचा तय कराने और पढ़ाई सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन में भाकपा नेता रामशंकर लाल, सुरेश कुमार, गंगासहाय शर्मा, डॉ. मनोज पांडेय, राधेश्याम शर्मा, बहादुर लाल, हिमांचल भारती, संतोष शुक्ला, आशीष अवस्थी, राजवीर शर्मा, खुशी वर्मा, आशा गुप्ता, अतर सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें