फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं पीजी की छह सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज को एमडी मेडिसिन की चार और नेत्र रोग विभाग में डीएनबी की दो सीटों की मान्यता मिल गई है। इससे मेडिकल कॉलेज में पीजी की कुल छह सीटें बढ़ गई हैं। एमडी मेडिसिन की चार सीटें मिलने से अब कॉलेज में विभिन्न विभागों में पीजी की सीटों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। वहीं, नेत्र रोग विभाग में डीएनबी की दो सीटें मिलने के बाद इनकी संख्या 19 से बढ़कर 21 हो गई है।
विज्ञापन

अब तक मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसिन की पीजी सीटें नहीं थीं। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि चार सीटें मिलने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा के साथ ही मरीजों के इलाज की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

उनके अनुसार, अगले एक से दो महीने के भीतर पीजी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने और विद्यार्थियों के ज्वाइन करने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें