फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78.49 करोड़ से होगा शहरी क्षेत्र का विकास 

Mon, 27 Mar 2017 12:02 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बजट - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 नगर पालिका परिषद के बोर्ड की रविवार को चेयरमैन तनवीर खां की अध्यक्षता की हुई विशेष बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए 78.49 करोड़ रुपये का व्यय बजट सर्वसम्मति से पारित हो गया। हालांकि आय के लिए सिर्फ 78.26 करोड़ रुपये के स्रोत जुटाए जा सके। इसी बैठक में महिला व पुरुष सफाई कर्मियों की वर्दी और कचरा प्रबंधन मद में विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े प्रस्ताव भी रखे गए।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में सबसे पहले मूल आय-व्यय के अनुमानित बजट का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा गया। चेयरमैन ने विभिन्न मदों में 78 करोड़ 26 लाख 70 हजार रुपये की अनुमानित आय और 78 करोड़  49 लाख 98 हजार 448 रुपये के अनुमानित व्यय का विवरण दिया। 
इस प्रस्ताव पर वार्ड मेंबरों ने सहमति की मोहर लगाई। जलकर, गृहकर आदि विभिन्न मदों में बकाया करों पर 12 प्रतिशत ब्याज आरोपित किए जाने का दूसरा प्रस्ताव एक बार फिर आगामी बोर्ड बैठक के लिए टल गया। बता दें कि पालिका परिषद के कर विभाग ने इससे पूर्व 22 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में भी यह प्रस्ताव रखा, लेकिन उसे अगली बैठक के लिए टाल दिया गया था।  
विज्ञापन

000 
सफाई कर्मियों की वर्दी बजट को अनुमोदन
पालिका परिषद में कुल 561 सफाई कर्मी कार्यरत हैं और उनमें 130 महिलाएं भी शामिल हैं। पुरुष कर्मियों की वर्दी के लिए पैंट-शर्ट और महिला कर्मचारियों की वर्दी में शामिल साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट आदि कपड़ों की खरीद पर हथकरघा निगम से 404510 रुपये की खरीद की गई। पालिका बोर्ड ने तीसरे प्रस्ताव में शामिल वर्दी व्यय को बिना किसी ना-नुकुर के मंजूरी दे दी। 
000 
कचरा प्रबंधन को जन सामान्य से टली वसूली
स्वास्थ्य एवं कर अनुभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में ठोस अपशिष्टों अर्थात कूड़ा-कचरा को समेटने के लिए खरीदे जाने वाले जरूरी संसाधनों का खर्च निकालने के लिए जन सामान्य से नाममात्र को यूजर चार्जेज लगाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन अधिकांश वार्ड मेंबरों ने इस प्रस्ताव को जन विरोधी बताते हुए अपनी सहमति नहीं दी। अंतत: यह प्रस्ताव भी अगली बैठक को टल गया। 
000 
मार्गों का होगा चौड़ीकरण, लगेंगी ऊंची हाईमास्ट
पारित प्रस्तावों के लिए बोर्ड के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल आगामी 18 जुलाई तक शेष बचा है। इस अवधि मेें नागरिकों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर की मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण कराने के साथ ऊंची हाईमास्ट लाइटें लगाकर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा शेष बचे कच्चे मार्गों-गलियों को पक्का कराया जाएगा। 
000 
बोर्ड बैठक में इन सभी की रही सहभागिता
बैठक में नगरपालिका परिषद के ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, कर निर्धारण अधिकारी राजेश गुप्ता, लेखाकार गिरीश सिंह, कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी, सफाई निरीक्षक पवन कुमार, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार सहित वार्ड मेंबर नीलम, ज्योति, मोहसिन अली, अनिल कुमार, सईद अहमद, शीला मौर्य, नूरफात्मा, नरेश चंद्र मौर्य, नौशाद, फूलश्री, जोगेंद्र पाल, दुलारी देवी, राशिद खां, दुर्गेश गुप्ता, रजिया बेगम, मुनीर जहां, मो. साबिर, कमर अख्तर, अनवार, रामसनेही, अवधेश कुमार, मीरा, श्रीमती संतोष, मुंतका बेग, कयूम, मो. असलम, मंजू मिश्रा, राम खिलावन, तनवीर अली, शकीला बेगम, अशर्फी सिंह, मुजीब-उर-रहमान, अनूप सिंह, प्रशांत सक्सेना, नवनीत कुमार, अतुल, मीरा, आसिफ सलीम खां, माधुरी रस्तोगी, अनुपमा कटियार, मो. नसीम खां, राजकुमार वाल्मीकि और अनिल दास मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें