फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 77,735 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 17 फरवरी से होने वाली परीक्षा को लेकर प्रधानाचार्य वेबसाइट पर कॉलेजों की व्यवस्थाओं को फीड कर रहे हैं। इस बार 389 स्कूलों के 77,735 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिले में 53 सरकारी, 37 सहायता प्राप्त समेत करीब 389 स्कूलों का संचालन होता है। इन स्कूलों के बच्चों ने वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है। डीआईओएस कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में 42603 व इंटर में 35132 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 24757 बालक व 17846 बालिकाएं व इंटर में 20551 बालक व 14581 बालिकाएं परीक्षा देंगे।
परिषद के कार्यक्रम जारी करने के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वे पाठ्यक्रम को पूरा करने के साथ रिवीजन भी करने लगे हैं। दूसरी ओर कॉलेज स्तर पर दस नवंबर तक अवस्थापना आदि की जानकारी को वेबसाइट पर फीड करना है। इसके बाद परिषद से ही ऑनलाइन परीक्षा सेंटरों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि कॉलेजों में फीडिंग का कार्य प्रधानाचार्य कर रहे हैं। उन्हें समय रहते कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें