फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन में संगत ने गुरु के दीवान के समक्ष टेका मत्था, ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
बंडा से निकाली कई कीर्तन  यात्रा में पुवायां में शामिल पंज प्यारे। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
पुवायां/बंडा। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को बंडा से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा का मझिगवां, बिलंदापुर, पुवायां सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के बंडा में समापन पर शानदार आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


बंडा के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव से बाबा प्रीतम सिंह, बाबा अमर सिंह, बाबा राजिंदर सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई कीर्तन यात्रा के बंडा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर गतका दल ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद यात्रा परवाना चक्की, दलेलापुर, रामपुर हीरा, बसंतापुर, बनिगवां, चित्तरपुर, जुझारपुर होती हुई पुवायां पहुंची। पुवायां में राजीव चौक पर गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा से आए गतका दल और श्री बंडा के गांव ददिउरी के गतका दल के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।

कीर्तन यात्रा का तमाम स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद के रूप में फल बांटे गए। यात्रा में सबसे आगे पंज प्यारे और पीछे एक वाहन पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की फूलों की लड़ियों से सजी पालकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इसके पीछे तमाम ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर महिलाएं सबद कीर्तन करते चल रहीं थीं। तमाम लोगों ने गुरु के भव्य दीवान के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। कई स्थानों पर संगत ने स्टॉल लगाकर चाय, फल, बिस्कुट, पानी, पकौड़े आदि वितरित किए। डॉ. जसपाल सिंह, बलजिंदर सिंह और महाराजा मार्केट के व्यापारियों ने संगत को फल बांटे।
गुरु तेगबहादुर स्कूल के प्रबंधक जोगा सिंह, एमडी जसवीर सिंह ने स्कूल के स्टाफ के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे बाबा अमर सिंह, प्रीतम सिंह और राजिंदर सिंह को सरोपा भेंट किया और गुरु के दीवान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, बंडा के बच्चों ने रैली निकाल कर कीर्तन यात्रा में भाग लिया।
इस मौके पर बंडा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक, कृपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, मलूक सिंह, कमल सिंह, गुरशरण सिंह, आत्माराम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


गुरुद्वारा गुरुनानक बाग में रही भीड़

कीर्तन यात्रा का पुवायां के गुरुद्वारा गुरु नानक बाग पहुंचने पर संगत ने भव्य स्वागत किया। यहां यात्रा में शामिल संगत को प्रसाद के रूप में फल, मिष्ठान, पानी आदि वितरित किया गया। संगत ने गुरुद्वारे में गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेका। इस दौरान पूरे दिन लंगर चलता रहा।



गतका दल के कलाकारों का प्रदर्शन देख हैरत में पड़े लोग
पुवायां में कीर्तन यात्रा में रंजीत गतका अखाड़ा और श्री हरगोविंद गतका अखाड़ा दल के कलाकारों का प्रदर्शन देखने के लिए भीड़ रही। बंडा के गांव ददिउरी केे 70 वर्ष के हरनेक सिंह का प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। वहीं तलवार से पेट पर रखे केले को काटना, आंखों पर पट्टी बांधकर भाले से नारियल फोड़ना सहित अन्य करतब देख लोगों की सांसे ऊपर-नीचे होती रहीं।

बंडा से निकाली कई कीर्तन  यात्रा में पुवायां में शामिल पंज प्यारे। संवाद- फोटो : udhampur news

बंडा से निकाली कई कीर्तन  यात्रा में पुवायां में शामिल पंज प्यारे। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें