फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में 75 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुए रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की आठ कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। आईटीआई के प्रधानाचार्य श्यामलाल ने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण सौ अभ्यर्थी शामिल हुए।
चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कंपनियों ने अभ्यर्थियों का चयन किया। एलआईसी में 20, पुखराज प्राइवेट लिमिटेड में 10, वोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 29 व ब्राइट फ्यूचर में 16 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें