फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वार्षिक खेल में छात्राओं ने दिखाया दम, जीते पुरस्कार

विज्ञापन
जीजीआईसी में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार झटके।
विज्ञापन

खेलकूद के दौरान कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ज्योति गुप्ता के निर्देशन में किया गया। इसमें आरुषी कश्यप, जितेश कश्यप ने प्रथम, तान्या वर्मा व सरोज वर्मा ने द्वितीय व नंदनी मौर्या ने तृतीय स्थान पाया। रस्साकशी प्रतियोगिता में खूब रोमांच देखने को मिला। इसमें नंदनी की टीम सब पर भारी पड़ी। तान्या की टीम ने दूसरा स्थान पाया। कबड्डी में कुंती, आशिका, वैष्णवी ने बाजी मारी।
इसी तरह पर्यावरण व जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता में दुर्गा प्रथम, काजल द्वितीय, दिशा पाल तृतीय, कला प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, संध्या द्वितीय रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता लोकगीत में प्रिया देवी प्रथम, वर्षा द्वितीय व भजन गायन में छवि प्रथम व आयुषी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं लगभग 31 छात्राओं को पुरस्कार दिया। नेहा मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में नोडल शिक्षिका ज्योति गुप्ता, अंशु सक्सेना, शशि सुमन, पूजा देवी, पिंकी, इशिका रहीं, विमला वर्मा आस्था वर्मा, प्रीति छाबड़ा आदि मौजूद रहीं।

जीजीआईसी में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें