फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के 718 परिषदीय विद्यालय निपुण घोषित

Fri, 14 Mar 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिसंबर व फरवरी में हुए निपुण असेसमेंट सर्वे का परिणाम जारी कर दिया गया। जिले के 718 परिषदीय विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया है। इन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। परियोजना कार्यालय से बजट जारी करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दिसंबर 2024 में निपुण आंकलन के फेज वन में 239 विद्यालयों को शामिल किया था। उसके बाद 17 से 28 फरवरी के बीच डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से 976 विद्यालयों का निपुण टेस्ट कराया गया। आकलन में वे स्कूल शामिल किए गए थे, जहां पर कक्षा में दस या उससे अधिक बच्चे शामिल थे। डायट प्रशिक्षुओं की टीम ने स्कूलों में जाकर सर्वे किया। उसके बाद निपुण सर्वे को एप पर लोड किया था। परियोजना कार्यालय से 718 निपुण विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई है। निपुण हुए स्कूलों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को पुरस्कृत करने की तैयारी है। मार्च में ही सम्मान समारोह के कार्यक्रम पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने बताया कि छात्र-छात्राओं का भाषा और गणित का टेस्ट दूसरे सर्वे में लिया गया था।
-
718 परिषदीय स्कूलों को निपुण घोषित कर दिया गया है। निपुण विद्यालयों के स्टाफ का सम्मान होगा। तीसरे सर्वे में अधिक स्कूलों को निपुण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें