फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर अग्निकांड के बाद याद आई अफसरों को संरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित डाकघर में शार्ट सर्किट से रविवार देर शाम आग लगने की घटना के बाद रेल अफसरों को संरक्षा-सुरक्षा की याद आ गई। सोमवार को स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने आनन-फानन में संरक्षा बैठक बुलाई। इसमें अधीनस्थों को सुरक्षा-संरक्षा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के पास रेलवे डाकघर में रविवार देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इससे डाक घर में कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन स्टेशन पर सुरक्षा-संरक्षा को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए। शार्ट सर्किट बिजली की जर्जर लाइन की वजह से हुआ था। सोमवार को हुई संरक्षा बैठक को औपचारिकता कर निपटा दिया गया। बैठक में स्टेशन अधीक्षक समेत कार्यालय अधीक्षक भरत सिंह बिष्ट, आरपी सिंह, शशांक पांडेय, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी का कहना है कि पूरी सतर्कता के साथ काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें