फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी जीत से कांग्रेस खेमें में जश्र और भाजपा में मायूसी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चुनावी जीत से कांग्रेस खेमे में जश्न,भाजपा में मायूसी

शाहजहांपुर। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के साथ ही कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं भाजपाइयों के चेहरों पर मायूसी छा गई। न्यूज चैनलों पर जैसे-जैसे रुझान नतीजों में बदलते गए, कांग्रेसियों में जोश बढ़ता गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के दिल्ली में होने के बावजूद सुबह से कार्यकर्ता उनके आवास प्रसाद भवन स्थित कैंप कार्यालय और टाउनहाल के पार्टी कार्यालय पर जमा होने लगे। दूसरी ओर, जिला पंचायत के भाजपा कार्यालय समेत कैंट में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के कैंप कार्यालय पर रोजाना की चहल-पहल गायब रही और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज के आवास पर कार्यकर्ता टीवी पर रुझान देखने के बाद वहां से चलते बने।
युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित सिंह ढोल-नगाड़ा वादकों की टोली बुक कराकर सुबह दस बजे के बाद प्रसाद भवन स्थित कैंप कार्यालय पहुंच गए। मनिल वाजपेयी, अजय प्रताप सिंह, संजय यादव आदि कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थापों पर थिरके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत मिश्र ने मिठाई खिलाकर सभी को लोकसभा चुनाव तक यही जोश बनाए रखने का हौसला दिया। इस मौके पर डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, रजनीश गुप्ता, महेश बाबू मिश्र, शोभित दीक्षित, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने शहर के कई मार्गों पर बाइक रैली निकालकर जोशीले नारे लगाए। कार्यालय पर इकट्ठा कार्यकर्ताओं का जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने मुंह मीठा कराया। इस मौके पर युकां के शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। खुशी के इजहार को पीसीसी सदस्य हरभजन सिंह दुआ, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सावित्री शर्मा, शहर अध्यक्ष सुनीता सिंह, कालीशंकर मिश्रा, अंकित सिंह, अकरम मंसूरी आदि दोपहर बाद तक कार्यालय पर डटे रहे।
विज्ञापन

इसके उलट, कार्यकर्ताओं से गुलजार रहने वाले कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय में सन्नाटा रहा। हालांकि, बीच-बीच में कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे, लेकिन किसी अहम पदाधिकारी को वहां नहीं पाकर लौट आए। केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज के खास सिपहसालारों में शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया और बाबूराम गुप्ता रोजाना की तरह उनके रोशनगंज स्थित आवास पर पहुंचे। कुछ देर बाद केंद्रीय राज्यमंत्री के अन्य तमाम समर्थक वहां पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर खामोशी के साथ रुझान देखने लगे। बाद में पासा पलटते देख वहां कार्यकर्ताओं की संख्या घटने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें