फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 10 में
विज्ञापन


पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी
विकास भवन सैकड़ों वेतनभोगियों ने सरकार को दिखाई ताकत
पुवायां, जलालाबाद, तिलहर और कलान में भी दिया धरना

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले बुधवार से तीन दिवसीय चाकडाउन और पेन डाउन हड़ताल शुरू हो गई। शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्कूलों और कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराकर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग उठाई। तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के शिक्षक विकास भवन में और शेष चारों तहसीलों पुवायां, जलालाबाद, कलान और तिलहर के शिक्षक-शिक्षिकाएं तहसील मुख्यालयों पर धरना पर बैठे।
विकास भवन परिसर सुबह से ही इंकलाब जिंदाबाद, पुरानी पेंशन बहाल करो आदि नारों से गूंजता रहा। समय के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ती चली गई और 12 बजे तक पूरा परिसर खचाखच भर गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह और संयोजक कर्मचारी नेता अनिल दीक्षित ने किया। मंच के अध्यक्ष संजय सिंह ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि अब यह लड़ाई आरपार की है। सरकार के अड़ियल रुख से शिक्षक-कर्मचारी डिगने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को फिर सत्तासीन होना है तो उसे पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी। अधिकार की इस लड़ाई का यह दूसरा चरण है। अगर शासन नहीं चेता तो सभी लोग संसद घेरने से भी पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधायिका के लोग तीन-तीन पेंशन ले सकते हैं तो शिक्षक-कर्मचारी सेवा के बाद पेंशन का हकदार क्यों नहीं होगा। संयोजक अनिल दीक्षित ने कहा कि बुढ़ापे के सहारे को हम लोग किसी कीमत पर नहीं छोड़ सकते। अगर सरकार ने हठधर्मिता अपनाई है तो हमने भी आंदोलन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हमारा मंच पूरी मजबूती से पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। मंडल संयोजक एचएन मिश्रा ने कहा कि सरकार हमें बहला नहीं सकती और न ही कोई छलावा बर्दाश्त किया जाएगा। इस अवसर पर मंच के चेयरमैन देवेश वाजपेयी, सरताज अली, महामंत्री अमित सिंह, अतुल गुप्ता, एम रहमान आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए सरकार पर हमले किए। जियाउददीन अंसारी की अध्यक्षता में चले धरना-प्रदर्शन का संचालन सोमपाल ने किया। धरना-प्रदर्शन में जोगेंद्र गंगवार, राजेश सक्सेना, सरोज कुमार, सीमांत मिश्रा समेत सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


फोटो-34- जलालाबाद में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष उमेश भारती

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
जलालाबाद। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले नगर के प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कामकाज भी ठप रखा। जिलाध्यक्ष उमेश भारती, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिनय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, अमीन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर समेत कई संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


फोटो-41,पुवायां के ब्लॉक में प्रदर्शन करते कर्मचारी

पेंशन बहाली को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी
पुवायां। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक, लेखपाल, अमीन, सफाई कर्मचारी, ब्लॉक कर्मी, कृषि सेवा सहित तमाम विभागों के कर्मचारी बुधवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ पुवायां के संयोजक अश्वनी अवस्थी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवेंदु मिश्र ने सरकार को चेताते हुए कहा कि पेंशन कर्मचारी का अधिकार है। कर्मचारियों को अरविंद शर्मा, राकेश रोशन, आदेश अवस्थी, गौरव त्रिपाठी, जितेंद्र गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें