फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों का हंगामा, चेन पुलिंग कर रोकी अमरनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों का हंगामा, चेन पुलिंग कर रोकी अमरनाथ एक्सप्रेस
विज्ञापन

ट्रेन के एसी कोच में पानी खत्म होने से नाराज थे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अप-15097 अमरनाथ एक्सप्रेस के यात्रियों ने शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। ट्रेन को कई बार चेन पुलिंग करके रोका थी। बाद में आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझा कर ट्रेन को यहां से बरेली रवाना किया।
विज्ञापन

अमरनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। यहां एसी कोच के यात्रियों ने पानी खत्म होने की बात कही। उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और ट्रेन बिना पानी भरे ही चला दी गई। इससे गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और स्टेशन पर हंगामा करने लगे। आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। किसी तरह से ट्रेन को चलवाया, लेकिन फिर से चेन पुलिंग कर दी गई। इसके बाद आरपीएफ ने सख्ती से काम लिया। तब जाकर ट्रेन को रात करीब 11:15 बजे यहां से बरेली के लिए रवाना किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि एसी कोच में पानी खत्म होने की वजह से यात्री हंगामा कर रहे थे। उनको समझा बुझा कर शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें