फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में समस्या बनेंगी टूटी हुई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा: टूटी सड़कें प्रशासन के लिए बनेंगी चुनौती
विज्ञापन

ढाईघाट और पटना देवकली रोड की हालत खराब
फोटो-34,35
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। कांवड़ यात्रा के दौरान टूटी सड़कें समस्या पैदा करेंगी। डीएम अमृत त्रिपाठी के आदेश पर मरम्मत और निर्माण का काम तो हुआ है, लेकिन कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले काम पूरा होता नहीं दिख रहा। जलालाबाद-ढाईघाट और शिवनगरी पटना देवकली मार्गों की दशा ज्यादा खराब है। जरीनपुर गांव में सड़कें खुदी पड़ी हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय से पूरा कराना जिला प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
सावन में जलालाबाद, शाहजहांपुर की ओर से भारी संख्या में कांवड़िया ढाईघाट गंगातट पर जल भरने पहुंचते हैं। यहां से बदायूं की सीमा पर स्थित दैत्यगुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली पटना देवकली शिवालय मे जलाभिषेक को जाते हैं। इस मार्ग पर सावन में पूरे माह तक कांवड़ियों का आना-जाना रहता है। शाहजहांपुर के अलावा बदायूं से भी काफी संख्या में कांवड़िया यहां जलाभिषेक को आते हैं। टूटी सड़कें कांवड़ियों के लिए इस बार समस्या पैदा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सड़क पर जल भराव, गड्डों में फंसेंगे कांवड़ियों के वाहन
फोटो-30
अल्हागंज। सावन शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, इससे पहले ही शिव भक्तों का उत्साह देखते बन रहा है। क्षेत्र समेत जिले और आसपास के जिलों से भारी संख्या में कांवड़िया सावन में अल्हागंज होते हुए ढाई घाट गंगा तट पर पहुंचते हैं। कांवड़ियों के जत्थों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम, मैजिक वाहन आदि भी होते हैं। सड़कों की दशा बेहद खराब है। टूटी सड़कों पर जल भराव होने से अक्सर यहां वाहन फंस जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी एक विकअप वाहन फंस गया। कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग भी बदहाली से जूझ रहा है। ऐसे में कांवड़ियों के वाहन भी यहां से निकलना मुश्किल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें