फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो मौतों के मामले में की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर में डेंगू से दो मौतों के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को मृतकों के घर जाकर जांच की और परिवार के लोगों के ब्लड की जांच के लिए स्लाइड बनाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला गढ़ी में चार दिन पूर्व शोभारानी और मोहल्ला कुरगंजा में धनदेवी की मौत हो गई थी। मृतकों के परिवार के लोगों ने बताया था कि दोनों मौते डेंगू से हुई हैं। अमर उजाला ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। 21 अक्तूबर को खबर छपने के बाद अधिकारियों ने मामले में टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच टीम में शामिल डॉ. गोपालदास, फार्मेसिस्ट सुभाष पांडे, वार्ड ब्याय रवि कुमार, एलटी मनोज कुमार, एचईओ अफरोज अहमद सोमवार को शोभारानी के घर पहुंचे। टीम ने पाया कि शोभारानी को बुखार आने पर नगर के ही डॉ. सर्वेश पांडे के सावित्री क्लीनिक से इलाज चल रहा था। अचानक उनकी गर्दन का मूवमेंट कम हो गया और गले में दर्द बढ़ जाने पर बरेली ले जाया गया। बाद में उनकी मौत हो गई। शोभारानी के घर टायरों में पानी भरा पाया गया, जिसे साफ कराया गया। इसके अलावा धनदेवी को भी बुखार होने पर सावित्री क्लीनिक पर इलाज कराया जाना पाया गया। इसके बाद पीलीभीत और बरेली में इलाज के बाद पीजीआई रेफर किया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
टीम ने धनदेवी और शोभारानी के घरों के आसपास 15 लोगों को दवा का वितरण किया और लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव की जानकारी दी गई। धनदेवी और उनके पड़ोस की राधा देवी के घर के सदस्यों की स्लाइड बनाई गई। धनदेवी के पड़ोसी मनोज गुप्ता के घर पानी के टैंक की सफाई कराई गई। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें