फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 23 Oct 2017 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हाईवे पर टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर सोमवार को सवारियों से भरा टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हादसे में टेंपो में सवार मोहल्ला वंगशान निवासी आजाद अंसारी का 19 वर्षीय बेटा मोहनिश टेंपो के नीचे दब गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। जब तक लोगों ने टेंपो के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में मोहल्ला बजरिया निवासी दयावती पत्नी रामप्रकाश, सुहागा देवी पत्नी राजपाल, गीता देवी पत्नी लालता प्रसाद, मुन्नी देवी पत्नी श्री कृष्ण और श्री कृष्ण पुत्र सीताराम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तिलहर सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। थाने पर मृतक मोहनिश के पिता आजाद की ओर से टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें