फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करेगी रोजा चीनी मिल 19-04-54

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा(शाहजहांपुर)। रोजा चीनी मिल के अधिकारियों ने पेराई सत्र 2017-18 में 70 लाख क्विंटल गन्ना पेरने का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ नवंबर माह से मिल चालू करने की तैयारी को अंतिम रूप देेना शुरू कर दिया है। इसके लिए रविवार को मिल के अधिशासी अध्यक्ष बीके मालपाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कराकर बॉयलर का पूजन कराया। इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष 16 नवंबर से रोजा चीनी मिल में पेराई कार्य आरंभ हुआ था। चार अप्रैल तक मिल ने 52 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर पांच लाख क्विंटल चीनी तैयार की थी। यही नहीं, 29 अप्रैल तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को बकाया भुगतान भी हो चुका है। इस बार पिछले साल की तुलना में पेराई लक्ष्य 18 लाख क्विंटल अधिक पेराई लक्ष्य पूरा करने के लिए मिल नवंबर के पहले सप्ताह से चालू करने की तैयारी की गई है।
मिल की टरबाइनों को पॉवर देने के लिए बॉयलर समेत सभी मशीनों की सफाई का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसी कड़ी में जीएम, मालपाणी ने बॉयलर का पूजन कराकर उसे हीटअप कराने का काम शुरू करा दिया। इस मौके पर मिल के गन्ना प्रबंधक सीएस यादव ने बताया कि पेराई तिथि नवंबर माह में शुभ मुहूर्त देखकर तय की जाएगी। इस वर्ष गन्ना भुगतान की प्रक्रिया को भी पहले की तुलना में बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर मिल के उपाध्यक्ष वित्त एके मित्तल, उपाध्यक्ष तकनीकी आईएस कालरा, उपाध्यक्ष उत्पादन प्रदीप कुमार तोमर आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें