फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रख किए चंद्र दर्शन, पिया की दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करवाचौथ पर सुहागिनों ने उपवास रखकर पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। सुहागिनों ने पूरे दिन व्रत रखा। रात में छलनी से चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथ से पानी पीकर उपवास तोड़ा।
विज्ञापन

करवाचौथ पर नवविवाहिताओं में खास उत्साह दिखा। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर उन्होंने पहली बार बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखा। शाम को चंद्रमा दिखते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। मंदिरों में भी पूजा अर्चना की दौर चला। कई महिला संगठनों की ओर से करवाचौथ पर विशेष आयोजनों के साथ डांडिया का आयोजन भी किया गया। शाम को आसमान में जैसे ही चंद्रमा दिखा शहर में पटाखों के धमाके गूंजने लगे। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद पूजा-अर्चना की। अपने पहले करवाचौथ व्रत पर नवविवाहिताएं विशेष श्र्रंगार में नजर आयीं। शहर के कई मोहल्लों में सामूहिक चंद्र दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनों के कदम मंदिरों की तरफ बढ़े। मंदिरों में भगवान को प्रसाद अर्पित कर मनोकामनाएं की गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें