फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों के एक लाख बच्चों की पढ़ाई बाधित!

विज्ञापन
विज्ञापन
बे पटरी हुई प्राथमिक स्कूलों के एक लाख बच्चों की पढ़ाई
विज्ञापन

जनपद में तैनात आधे शिक्षकों का समायोजन रद्द होने से बिगड़ी स्थिति,स्कूल चलो अभियान पर भी लग गया ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
प्राथमिक स्कूलों में समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने से बेसिक शिक्षा पटरी से उतर गई है। एक ओर जहां स्कूल चलो अभियान पर ब्रेक लग गया है, वहीं दूसरी ओर स्कूल बंद होने से करीब एक लाख बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है।
समायोजन रद्द होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है और जिन इंचार्ज प्रधान अध्यापकों (शिक्षक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों) के पास स्कूल की चाबियां थीं, उन्होंने स्कूल खोलने भी बंद कर दिए हैं। बीएसए ने स्वीकार किया है कि जिले में लगभग 600 स्कूलों से अधिक में मिड डे-मील प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में करीब एक लाख बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। बता दें कि वर्तमान में जनपद के प्राथमिक स्कूलों में लगभग ढाई लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कुल 2292 स्कूलों में 6900 शिक्षक तैनात हैं और समायोजन रद्द होने से साढ़े तीन हजार शिक्षक रोजी-रोटी खो चुके हैं। यानि कुल तैनाती के सापेक्ष आधे शिक्षकों की नौकरी खत्म हो चुकी है। इस अनुपात में देखा जाए तो एक लाख के आसपास बच्चों की पढ़ाई फिलहाल बाधित हो रही है। इन स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें और यूनिफार्म वितरण भी ठप हो गया है।
विज्ञापन


फोटो-23
ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ो स्कूलों में लटके रहे ताले
परौर। शनिवार को क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल कुंडलिया,नौगवां,बहगी खेड़ा,भमौरा,चैकिया,रठेली,बहमनी,जुऑखेड़ा,हैदलपुर,नारायण नगर,कौमी,बोझी,तालिकपुर,कादराबाद सहित कई स्कूलों में ताला लटक गया है। उधर,मिर्जापुर में आठ,गड़िया रंगीन में नौ,तिलहर में 13 पुवायां में एक और जैतीपुर में करीब 50 स्कूलों में ताला लटका रहा। इधर, कांट, सिघौली, कटरा, रोजा, सेहरामऊ क्षेत्र सहित दर्जनों स्कूल एकल हो गए।
विज्ञापन


गुस्साए शिक्षामित्रों ने सदर बाजार चौराहे पर लगाया जाम
कें द्रीय मंत्री का घेराव कर समान वेतन समान काम दिलाने को ज्ञापन दिया
हताशा और गुस्से के साथ रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहे शिक्षामित्र
फोटो नं. 6,7,8
अमर उजाला ब्यूरो।
शाहजहांपुर।
समायोजन रद्द होने से गुस्साए शिक्षामित्रों ने शनिवार को गांधी भवन पैदल मार्च निकालकर सदर चौराहा, एसपी ऑफिस तिराहा जाम किया। शनिवार को शिक्षामित्र गांधी भवन में एकत्र हुए और यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर चौराहे पर आए। गुस्साए शिक्षामित्रों ने चौराहे का ट्रैफिक कुछ देर के लिए जाम कर दिया। वरिष्ठ शिक्षामित्रों केे समझाने के बाद जाम खोला गया। यहां से जुलूस कचहरी स्थित एसपी कार्यालय तिराहे पहुंचा जिससे कुछ देर वहां जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णाराज का घेराव किया। इस दौरान ज्ञापन देकर समायोजन बहाल करने की मांग की। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष यदवीर सिंह यादव ने कहा कि जिस उम्र में शिक्षा मित्र हैं उस दौर में कॅरियर स्थापित हो जाता है। लेकिन सरकार की मंशा ने इस दौर में शिक्षामित्रों को संघर्ष करने के लिए छोड़ा है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को समान कार्य समान वेतन जरूर मिलेगा। साथ ही सरकार से मांग की कि वह सभी को नवीन संविधान बनाकर सहायक अध्यापक पद पर बहाल करे। धरना प्रदर्शन के दौरान रत्नाकर दीक्षित, शरद सिंह, पूजा सिंह, श्यामलाल यादव, रामपूत पाल, संदीप सिंह, दिवाकर मिश्रा, कृष्ण कुमार वर्मा, संतोष शुक्ला, वेद वर्मा, अनुज तिवारी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें