फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सीटों पर सपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 06 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रौसर कोठी। भावलखेड़ा ब्लॉक से सपा प्रत्याशी मनोरमा सिंह ने नामांकन कराया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, केपी सिंह यादव आदि उनके साथ रहे। उधर, सपा के एमएलसी संजय मिश्र ने पत्नी रानी मिश्रा का नामांकन पत्र जमा कराया। उनके साथ पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा और अन्य समर्थक भी ब्लॉक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

पुवायां। ब्लाक प्रमुख पद के लिए पुवायां में सपा समर्थित प्रत्याशी शोभा देवी ने नामांकन दाखिल किया। एकल नामांकन के चलते उनका चुना जाना लगभग तय है। खुटार में एमएलसी जयेश प्रसाद समर्थित सुमन देवी ने एकल नामांकन कराया है। सुमन का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
बंडा। सपा की ओर से ब्लाक प्रमुख पद के लिए संतोषी देवी ने शुक्रवार को विधायक शकुंतला देवी, सह प्रभारी राजीव गंगवार, गोपाल अग्निहोत्री समेत तमाम समर्थकों के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर आरओ राजेश झा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। गांव बसंतापुर के मनोज पटेल की पत्नी स्नेहलता कटियार और गांव जमुनिया खानपुर के रामपाल ने भी ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

तिलहर। तिलहर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद पर शक्ति कुमार सिंह उर्फ  बूटी खेमे की सावित्री का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है। शुक्त्रस्वार को उन्हाेंने अपने समर्थकाें के साथ आरओ वीके पटेल के समक्ष नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किये। तिलहर विकास खंड में एक मात्र प्रत्याशी होने के कारण सावित्री का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय है। इससे बूटी सिंह के आवास पर जशभन का माहौल है।
निगोही। यहां से बसपा प्रत्याशी के तौर पर विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे मनोज वर्मा ने तमाम समर्थकों के साथ नामांकन कराया। उन्होंने नामांकन के चार सेट दाखिल किए। इसी कड़ी में सपा प्रत्याशी अजयपाल सिंह ने हमजापुर चौराहे पर जमा समर्थकों के जुलूस के साथ ब्लॉक कार्यालय जाकर नामांकन कराया। उन्होेंने नामांकन पत्रों के दो सेट जमा किए।   
सिंधौली। सपा नेता फिरोज यादव उर्फ कल्लू की पत्नी सुनीता देवी यादव ने शुक्रवार को इकलौता नामांकन कराया और उनका ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है।का था। सुनीता ने बड़ी सादगी के साथ शुक्त्रस्वार को ब्लॉक कार्यालय में जाकर चुनाव अधिकारी उदयभान सिंह के समझ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी और प्रत्याशी के नामांकन दाखिल न करने के कारण सुनीता यादव का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। उनके समर्थकों ने ठिाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।
जलालाबाद। यहां केवल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल वर्मा द्वारा नामंाकन कराये जाने से इस पद पर उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। आरओ जोगेन्द्र पाल सिंह यादव ने बताया कि जांच में गोपाल वर्मा का नामांकन सही पाया गया। उनके समर्थक खुशी से झूम उठे और गोपाल वर्मा को फूल मालाएं पहनाकर मिठाई वितरित की जाने लगी। ढोल नगाड़े पर झूमते अपने समर्थकों के साथ गोपाल वर्मा परशुराम मन्दिर पहुंचे।  वहां मत्था टेकने के बाद वह अपने सर्मथको के साथ सदर बाजार, मेन चौराहे तथा खण्डहर रोड होते हुये आवास पर पहुंचे।
कलान। ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी जबर सिंह ने दो बजे दल बल के साथ सपा विधानसभा अध्यक्ष केपी सिंह यादव की अगुआई में ब्लाक कार्यालय पहुंच कर नामंाकन दाखिल किया। वही निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सोरन सिंह यादव ने रामऔतार व अपने ड्राइवर रविन्द्र कुमार का नामंाकन दाखिल कराया।
जैतीपुर। ब्लाक प्रमुख पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजय लक्ष्मी व सूर्य प्रताप सिंह और समाज वादी पार्टी से ईश्वरी वती व करुणेश यादव ने नामांकन कराया। कांग्रेस के पूर्व विधयक वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, सुरेन्द्र पाल सिंह, वीर विक्रम सिंह, शिवकुमार सिंह, ओम सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, ओमवीर सिंह, महेन्द्र सिह, अहिबरन शर्मा, वेदराम मौर्य आदि प्रत्याशियों के साथ नामांकन कराने गए।
मिर्जापुर। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव मे डीसीडीएफ के चेयरमैन संतनपाल सिंह यादव की पत्नी सुमनलता यादव के ही नामांकन पत्र दाखिल करने से इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। उनका नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, सपा के एमएलसी प्रत्याशी अमित यादव रिंकू, जिला पंचायत सदस्य बृजेन्द्र सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह यादव, केपी सिंह यादव, विजय प्रताप सिंह लल्ला बाबू, वीरभान सिंह, पूर्व जिपंस केके सिंह, पूर्व प्रमुख अरविन्द दीक्षित आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। यहां सपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ  लल्ला ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। इस दौरान सपा विधायक राजेश यादव, अरुण यादव चैनू, कटरा चेयरमैन सुकेश गुप्ता, उपेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य बाबू सिंह, पूर्व चेयरमैन मुतहर बेग आदि उनके साथ रहे। भाजपा प्रत्याशी रोहित सिंह ने नामांकन के तीन सेट दाखिल किए। रोहित के नामांकन में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, रामवीर गंगवार, श्यामवीर सिंह, डॉ. विनोद सिंह आदि शामिल थे। भारतीय कृषक दल के आशीष कुमार सिंह ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। उनके नामांकन जुलूस में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद गंगवार, केपी सिंह, सुधीर गंगवार आदि लोग शामिल थे।
मदनापुर। यहां से पूर्व विधायक देवेन्द्र पाल सिंह के छोटे भाई प्रताप सिंह की पुत्रवधू आरती सिंह ने नामांकन कराया। उनके साथ लालाराम यादव, ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह, मृदुल कुमार सिंह, राकेश सिंह, रंजीत सिंह शंकर लाल पाठक आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने तमाम समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय जाकर नामांकन कराया।

सपा खेमे में दौड़ी खुशी की लहर
सात प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाने से सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा पार्टी के प्रति विश्वास जताकर निर्विरोध चुनाव का माहौल तैयार करने में सहयोग देने वाले सभी पार्टी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सपा के ब्लाक प्रमुख अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने चुनाव जीतने की दहलीज पर खड़े पार्टी प्रत्याशियों से विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू को जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत से जुटने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें