फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस खेमे में माना जा रहा है कि एजाज खां ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तिलहर क्षेत्र से पार्टी टिकट की दावेदारी पुख्ता करने के लिए कांग्रेस का झंडा थामा है। इन कयासों को विराम लगाने की गरज से कांग्रेस नेता प्रसाद ने कहा कि तिलहर क्षेत्र से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां भी टिकट के दावेदार हैं, लेकिन कार्यकर्ता समझ लें कि अब ड्राइंग रूम की सियासत के जमाने लद चुके हैं और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने के लिए जनता से मेलजोल बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का टिकट किसी रेल या फिर बस का टिकट नहीं, जिसे जो चाहे खरीदकर सियासी सफर करे। एजाज खां ने कहा कि यही पार्टी सर्व समाज की रहनुमाई करती है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने की। कार्यक्रम में डॉ. रीतराम कुशवाहा, धर्मेंद्र दीक्षित, मसूद हसन खां, महेश द्विवेदी, मुजीबउर्रहमान खां, राकेश मिश्रा, अजय मिश्र रिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें