शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के चयन के लिए चल रही साक्षात्कार प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। विकास भवन सभागार में आयोजित साक्षात्कार के लिए 80 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 68 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
साक्षात्कार के दौरान जिला विकास अधिकारी कार्यालय में गठित चयन समिति ने अभ्यर्थियों से विभिन्न सवाल पूछे और उनकी योग्यता का मूल्यांकन किया।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर के पदों के लिए कुल 398 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शेड्यूल तैयार किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जाएगा। संवाद