तिलहर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर तहसील सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को उनके कानूनी अधिकार बताए। बाद में तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जरिये लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल लॉयर राहुल देव सागर, नायब तहसीलदार मनु माथुर आदि मौजूद रहे। संवाद