फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: 6163 लीटर अवैध शराब पर चला रोड रोलर, पिछले पांच सालों में दर्ज मामलों में की गई थी जब्त

Sat, 23 Apr 2022 08:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार के निर्देश पर थाना मालखानों में रखे मालों का निस्तारण कराए जाने के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते शाहजहांपुर में शाहबाजनगर चौकी के पास जमीन पर 6163 लीटर शराब रखकर  उसे रोड रोलर से नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
जब्त की गई शराब पर चलता रोड रोलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पुलिस ने पिछले पांच सालों के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज पांच सौ मामलों में जब्त अवैध शराब का निस्तारण कराया गया है। पुलिस ने 6163 लीटर अवैध शराब पर रोड रोलर चढ़ाकर नष्ट कर दी।

विज्ञापन

 
अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार के निर्देश पर थाना मालखानों में रखे मालों का निस्तारण कराए जाने के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। एसपी एस आनंद ने बतया कि प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी कि आबकारी अधिनियम से संबंधित देशी शराब काफी मात्रा में थाने में दाखिल है। इससे थाना परिसर में देशी शराब की दुर्गंध आ रही है।

थाना प्रभारी सदर बाजार की रिपोर्ट पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पिछले पांच सालों में पांच सौ आबकारी अधिनियम के अभियोगों में बरामद नाजायज देशी शराब को नष्ट करने के आदेश दिए। शनिवार को पीपे, शीशी और पाउच में रखी कुल 6163 लीटर शराब को शाहबाजनगर चौकी के पास जमीन पर रखकर उसे रोड रोलर से नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें