फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रकरण की जांच दूसरे थाने से कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साध्वी कोयल गिरि प्रकरण की जांच तिलहर थाने से हटाकर किसी दूसरे थाने से कराए जाने की मांग अखिल भारतीय लोधी महासभा ने की है। इस संबंध में मंगलवार को लोधी महासभा के लोग दोपहर में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से उनके आवास पर मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। महासभा के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। वहीं एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्र उत्तम लोधी ने कहा कि साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा को 23 नवंबर को लखनऊ से लौटने पर उनके घर के पास ही मिट्टी का तेल छिड़क कर उन्हें जला दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो लोधी महासभा प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन धरना देगा। उन्होंने तिलहर थाने से जांच न करा कर किसी दूसरे थाने से कराने और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान महासभा के प्रदेश महामंत्री दिनेश लोधी, फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, बृजेश वर्मा, ललितेश शास्त्री, मनोज वमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें