फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षार्थियों ने बताया संविधान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षार्थियों ने बताया संविधान का महत्व
संविधान दिवस पर हुईं गोष्ठियां
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। महाविद्यालयों में सोमवार को संविधान दिवस पर गोष्ठियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की विशेषताओं पर चर्चा की और उसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया।
एसएस लॉ कॉलेज में भारत में नैतिक मूल्यों में परिवर्तन एवं विधि व्यवस्था विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल ने कहा कि आज के दिन ही संविधान तैयार हुआ था। संविधान तैयार करने में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का बहुत योगदान रहा। उनकी 125 वीं जयंती पर केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जो गर्व की बात है। अशोक कुमार के संचालन में हुई गोष्ठी में हरिचरण यादव, रंजना खंडेलवाल, डॉ. अनिल कुमार के अलावा मृदुल शुक्ला, काजोल शर्मा, अनुजा शर्मा, कशिश तिवारी, जीनत जहां आदि विद्यार्थियों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

आर्य महिला महाविद्यालय में लोकतंत्र व्यवस्था: एक विश्लेषण विषयक गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए योग्य नेतृत्व का होना आवश्यक है। उच्च नैतिक स्तर से ही लोकतंत्र मजबूत रह सकता है। इस अवसर पर संयोजक डॉ. शची अग्रवाल, डॉ. अरुण कांत पांडेय के अलावा सुनिष्ठा, अनुराधा, वेष्णवी, पंखुड़ी, नीलम, ज्योति आदि छात्राओं ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. संजीता अग्रवाल ने किया।
दूसरी ओर सोमवार को कटिया टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर और घंटाघर पर आंबेडकर पार्क में भी संविधान दिवस मनाया गया।
वाल्मीकि मंदिर में महा दलित परिषद के तत्वावधान में मनाए गए संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि बाबा साहब का कर्ज यह समाज कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण कराकर समान अधिकार देने का काम किया है। दौलतराम ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के लोगों को वोट का अधिकार दिलाने और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का महत्वपूर्ण काम किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार, मंडलाध्यक्ष अजय प्रधान, राम निवास आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

पंचशील वेलफेयर सोसाइटी की ओर से घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के क्षेत्र में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि संविधान ने हमें समानता का अधिकार दिया है। इससे पूर्व सभी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। राम गोपाल के संचालन में हुई गोष्ठी में ज्वाला प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बुधपाल सिंह, कमलेश कुमार, अनिल कुमार, बहोरनलाल आदि मौजूद रहे। रुहेलखंड डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अरुण पांडेय डॉ. जुनैद अहमद, डॉ. इरशाद अंसारी, डॉ.निदा, डॉ.गुलशन आरा मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें