फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां तहसील क्षेत्र में लगे हैं 274 लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां तहसील क्षेत्र में लगे हैं 274 लाउडस्पीकर
विज्ञापन

धर्मस्थलों के अध्यक्षों, सेवादारों को नोटिस जारी करने की तैयारी में प्रशासन
पुवायां। तहसील क्षेत्र में धर्मस्थलों पर 274 लाउडस्पीकर बिना अनुमति के लगे हैं। प्रशासन जल्द ही धर्मस्थलों के अध्यक्षों, सेवादारों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
पुवायां थाना क्षेत्र में 68, खुटार थाना क्षेत्र में 91, बंडा थाना क्षेत्र में 92 और सिंधौली थाना क्षेत्र में 23 धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। हाईकोर्ट बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर प्रतिबंध लागू कर पहले से बिना अनुमति लिए लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके तहत प्रशासन की ओर से बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगे स्थानों की सूची तैयार कराई गई है। एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने बताया कि बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगे स्थान चिन्हित होने के बाद इन सभी के संचालकों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। 15 से 20 जनवरी तक परमीशन नहीं लेने पर लाउडस्पीकर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

अनुमति के लिए जानकारी के अभाव में समस्या
पुवायां। तमाम धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतारने के स्थान पर इनके कर्ताधर्ता लाउडस्पीकर की अनुमति लेने की तैयारी में हैं, लेकिन अनुमति कहां मिलेगी, अनुमति के लिए किस फार्मेट पर आवेदन करना होगा आदि की जानकारी अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है, जिस कारण लोग परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगे तो कार्रवाई: एसओ
जैतीपुर। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को थाना परिसर में दुकानदारों और धर्म गुरुओं की मीटिंग कर कहा कि धर्मस्थलों व सार्वजनिक जगहों पर बगैर अनुमति के लाउडस्पीकर न लगाए जाएं। यदि सार्वजनिक जगह या धार्मिक स्थलों आदि पर बगैर अनुमति लाउडस्पीकर लगे पाए जाते हैं तो उसके जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ओमवीर सिंह, सुनील पाठक, दिनेश त्रिपाठी, महेश यादव, कृष्ण कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सागर, राजेंद्र सिंह, जीतू यादव, रमेश सक्सेना, त्रिखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें