फोटो-25,पुवायां में कैश वैन की टक्कर से घायल गुरप्रीत सिंह
फोटो-26,मृतक पिंदर पाल सिंह का फाइल फोटो
वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,भतीजा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बैंक का कैश लेकर जा रही वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
खुटार के गांव भोपतपुर निवासी अजायब सिंह का 30 वर्षीय बेटा पिंदर पाल सिंह भतीजे 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के साथ बाइक से किसी काम से शाहजहांपुर जा रहा था। पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर बड़ागांव और कुंवरपुर के बीच शाहजहांपुर की ओर से बैंक का कैश लेकर आ रही नीले रंग की वैन के चालक ने पिंदर पाल सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वैन लेकर मौके से भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी मौके पर पहुंचे और गुरप्रीत सिंह को सीएचसी पर भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पिंदर पाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। उधर, पिंदर पाल सिंह की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे नौ वर्षीय पुत्री रजिंदर कौर, छह वर्षीय पुत्र नोज सिंह को छोड़ गया है। उसकी मौत से पत्नी गुरमीत कौर का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।