फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीलाधर मुलायम को राम-कृष्ण भेद नहीं करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने भाजपा में जाने के संकेत दिए हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की बेटी की शादी में शिरकत करने आए अमर सिंह ने सोमवार सुबह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद के आवास प्रसाद भवन में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता की।
विज्ञापन

इस दौरान अमर सिंह ने राम मंदिर, फिल्म पद्मावती, जीएसटी, स्थानीय निकाय चुनाव आदि मुद्दों पर कभी खुलकर तो कभी गोलमोल बात कहकर किनारा किया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा दिए गए बयान कि राम केवल उत्तर भारत में और कृष्ण पूरे विश्व में पूजे जाते हैं, इसपर अमर सिंह ने चिरपरिचत अंदाज में कहा कि मुलायम सिंह लीलाधर है, लेकिन उन्हें राम और कृष्ण में भेद नहीं करना चाहिए। उनका बयान दोनों को बांटने जैसा है, जो नहीं होना चाहिए। एक सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर दोनों पक्षों की रजामंदी से बने तो अधिक अच्छा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा यह कहे जाने कि वह सैफई में कृष्ण की प्रतिमा बनवाएंगे, इस पर अमर सिंह तंज किया कि अखिलेश तो आजम के साथ नमाज पढ़ते हैं, इसीलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी को नमाजवार्दी कहना शुरू कर दिया है। अमर सिंह ने कहा कि वह सभी धर्मों को मानते हैं और मक्का-मदीना तो वह गले में पहनते हैं। उन्होंने कहा कि वह उसके साथ हैं जो हिंदू हित की बात करेगा।
जीएसटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जीएसटी सभी दलों की सहमति से लागू की गई, इसमें अकेले मोदी को दोष देना उचित नहीं है। सहमति में सभी दलों के साथ कांग्रेस की भी सहमति थी। फिल्म पद्मावती पर उठ रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखना चाहते हैं। फिल्म देखे बिना विरोध की बात करना उचित नहीं है। देखने के बाद ही पता चलेगा कि क्या गलत है और यदि कुछ भी गलत है तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने संजय लीला भंसाली के प्रति आभार जताते हुए कहा कि फिल्म निर्देशक ने क्षत्रियों को एकजुट करने में काफी मदद की है।
विज्ञापन

फिल्म पर शशि थरूर और शबाना आजमी, जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया पर अमर सिंह ने कहा कि उनकी बात आसमान पर थूकने जैसी है। निकाय चुनाव की बात पर अमर सिंह ने जयेश प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि शहर सीट से परिवार की बहू नीलिमा प्रसाद प्रत्याशी है, सभी क्षत्रियों को चाहिए कि वह उन्हें विजयी बनाने में मदद करें। निकाय चुनाव की बात पर अमर सिंह ने जयेश प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि शहर सीट से परिवार की बहू नीलिमा प्रसाद प्रत्याशी है, सभी क्षत्रियों को चाहिए कि वह उन्हें विजयी बनाने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें