शाहजहांपुर। नवागत जनपद न्यायाधीश प्रेमकला सिंह ने कहा कि बार और बेंच वादकारी के हित में कार्य करेगी। वह सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से राजीव सभागार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि हम और हमारे न्यायिक अधिकारीगण वादकारी के हित में काम करेंगे, यदि अधिवक्ताओं को कोई समस्या है तो वह हमसे से बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था हम लोगों को मिलकर करनी चाहिए जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति को भी न्याय मिल सके। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन, महासचिव अजय कुमार वर्मा ने जनपद न्यायाधीश को बुकें भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज चंद्रभान, क्षितिज कुमार, प्रमोद कुमार, अमित पांडेय, फरहा मतलूब, देवेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद सक्सेना आदि न्यायिक अधिकारी और वकील मौजूद रहे।