फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर ने काम के सापेक्ष मांगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मानदेय में बढ़ोत्तरी और बकाया देयकों के भुगतान आदि मांगों को लेकर जिले की आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने शनिवार को सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में आंगनबाड़ियों से जितना काम लिया जा रहा है, उस अनुपात में पारिश्रमिक न देकर उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रवक्ता वीएम तिवारी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार आंगनबाड़ी वर्करों की उपेक्षा करने पर आमादा है। कांट ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहा कि पुष्टाहार की गुणवत्ता जांच कराने पर कई अफसरों की गर्दन फंसनी तय है। जिला प्रभारी विश्व मोहन भारद्वाज ने संघर्ष की घड़ी में एकजुटता बनाए रखने का अनुरोध किया। धरना-प्रदर्शन में मनोरमा, अनीता देवी, सुमन मिश्रा, नीलू कटियार, सावित्री भारद्वाज, सपना मिश्रा, किरन तिवारी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें