फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में सातवां चेयरमैन संभालेगा कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)।ववर्ष 1978 में नगर पंचायत बनी खुटार शुरुआती 12 साल बिना चेयरमैन के रही, तब तक एसडीएम इस नगर पंचायत का कामकाज देखते रहे। 1990 में पहली बार हुए इस नगर पंचायत में चुनाव हुआ और तब से अब तक छह बार हो चुके चुनाव में चेयरमैन की सीट ओबीसी या एससी के लिए एक बार भी आरक्षित नहीं हो सकी। दो बार महिला चेयरमैन की कुर्सी संभाल चुकी हैं। इस बार हो रही सातवीं बार के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। चुनाव लड़ने के लिए लोग कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1978 में खुटार को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया। लगभग 12 वर्ष तक एसडीएम नगर पंचायत का कामकाज देखते रहे। 1990 में जनता को पहला चेयरमैन चुनने का मौका मिला। पहली बार यह सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित थी। बृजकिशोर गुप्ता नगर के प्रथम चेयरमैन बने। 22 नवंबर 1995 को दूसरी बार मतदान हुआ। उर्मिला देवी 2570 मत प्राप्त कर खुटार की पहली महिला चेयरमैन बनीं। वर्ष 2000 के तीसरे चुनाव में उर्मिला देवी के भतीजे केबी सिंह प्रतिद्वंदी तरुण पांडेय को हराकर चेयरमैन बने। वर्ष 2006 में केबी सिंह फिर चेयरमैन चुने गए। सत्यपाल गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे थे। चेयरमैन केबी सिंह के निधन के कारण जनवरी 11 में हुए उप चुनाव में अनुपम शुक्ला चेयरमैन बने। उन्होंने केबी सिंह की पत्नी माया देवी को हराया था। इसके बाद 2012 में हुए चुनाव में खुटार की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दी गई तो गुड्डी देवी चेयरमैन बनीं। अब उनके पति लक्ष्मण गुप्ता निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
खुटार नगर पंचायत से चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी
खुटार। खुटार नगर पंचायत से अनुपम शुक्ला, देवेश गुप्ता, नीरज सिंह, मनोज त्रिवेदी भाजपा से टिकट मांग रहे हैं, तो सत्यपाल गुप्ता और बृजपाल राठौर बसपा से टिकट की आस लगाए हैं। सपा से एकमात्र आवेदन होने के कारण हरीशंकर अवस्थी को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा निर्वतमान चेयरमैन गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित कई अन्य लोग भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुवायां नगर पालिका से चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी
पुवायां। डॉ. सुधीर गुप्ता, अनुराधा रमानी, विकासचंद्र शुक्ला, मंजू आनंद भाजपा से टिकट मांग रहे हैं, वहीं सपा से गोपाल अग्निहोत्री, हिमांशु बाजपेयी, बसपा से नईम खां, अरुण कोहली दावेदारों की सूची में हैं। निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता सपा से इस्तीफा दे चुके हैं और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा पंकज सराफ, कुशाग्र मिश्रा आदि भी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें