फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ब्रांडेड जूते पहनकर स्कूल जाएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन और नि:शुल्क यूनिफार्म देने की व्यवस्था थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के लिए मुफ्त जूते-मोजे तथा स्वेटर देने की घोषणा की है। नि:शुल्क जूते-मोजे के लिए कंपनियां भी तय कर दी गई हैं। इसके लिए विभाग को शासनादेश भी प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय, सहायता प्राप्त और राजकीय स्कूलोें में कक्षा आठ तक के बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मध्यान्ह भोजन और बाद में नि:शुल्क यूनिफार्म (दो-दो सेट प्रति छात्र) देना शुरू किया गया था। यह अलग बात है कि प्रलोभनकारी दोनों योेजनाएं बच्चों का न तो स्कूलों में ठहराव सुनिश्चित कर पाईं और न ही इससे पठन-पाठन में कोई सुधार आया।
अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक जोड़ी जूते, दो-दो जोड़ी मोजे तथा एक-एक स्वेटर प्रति छात्र देने की घोषणा की है। इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में फिलहाल जूते-मोजे के लिए शासनादेश विभाग को प्राप्त हो गया है। खास बात यह है कि जूतों की सप्लाई की जिम्मेदारी नामी-गिरामी कंपनियों को दी गई है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक बेसिक ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गाइड लाइन भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें