फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की आराधना से कट जाते हैं संकट-आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरदोई से आए आचार्य रिषी शक्ति ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके श्रवण मात्र से ही प्राणी जगत का कल्याण संभव है। जो व्यक्ति अपने व्यस्ततम दिनचर्या से नियमित भगवान की आराधना करता है, उसके सारे संकट दूर हो जाते हैं। कलियुग में भागवत कथा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

ग्राम नवादा इंदेपुर में चल रही भागवत कथा में आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम धरती पर राक्षसों का संहार करने के लिए अवतरित हुए थे। जब रावण का उपद्रव धरती पर बढ़ गया तो भगवान श्रीराम ने माता कौशिल्या के कोख से जन्म लिया और राक्षस कुल का सफाया किया। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। आयोजन में अश्वनी कुमार शुक्ला, पंडित रामनरेश शुक्ला, पंडित मनोज शुक्ला, पंडित रामकृष्ण शुक्ला, राजेंद्र सिंह, बृजलाल वर्मा, सीताराम वर्मा, संदीप शुक्ला, प्रवीण कुमार, विनोद सिंह, सुभाष सिंह, गुड्डूू गुप्ता आदि अभिषेक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें