शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक परिवहन निगम के नए बस स्टेशन परिसर में हुई। इस मौके पर उपस्थित 17 घटक संगठनों के सदस्यों ने आपसी मतभेद भुुलाकर कर्मचारी हित में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प किया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी का चुनाव होने तक परिषद की तदर्थ जिला कमेटी गठित करके राजेश पांडेय अध्यक्ष और दिनेश चंद्र सक्सेना मंत्री बनाए गए।
राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष ज्ञानेश वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिषद के जिला संयोजक नामित किए गए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने विभागीय स्तर की मांगों को लेकर आंदोलन के संबंध में घटक संगठनों से सुझाव मांगे। सदन में यह भी तय हुआ कि प्रांतीय नेतृत्व के स्तर से चुनाव तिथि घोषित होने तक परिषद को क्रियाशील बनाए रखने के लिए तदर्थ जिला कमेटी मनोनीत की जाए।
इस निर्णय के अनुरूप जिलाध्यक्ष और मंत्री के नाम पर आम सहमति बनने के बाद ज्ञानेश वाजपेयी व डॉ. अजय नागर संरक्षक, रमेश चंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मिथिलेश कुमार मिश्रा संप्रेक्षक बनाए गए। बैठक में अवनि कुमार द्विवेदी, जयपाल सिंह, रामू नायक, सुशील त्रिवेदी, ओमकार सक्सेना, संतोष शुक्ला, डॉ. एससी जोशी, डॉ. सुभाष कनौजिया, अनिल सिंह, गीता देवी, ललित कुमार, रितेश कुमार, जीडी लाल, अवधेश मिश्रा, अशोक कुमार, डॉ. पारस, विनीत पांडेय, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।