फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रौसरकोठी/शाहजहांपुर। प्रसव के दौरान महिला की बुधवार दोपहर रौसरकोठी में दाई के घर बच्चा जनने से पहले ही मौत हो गई। इस घटना केे बाद घर वालों ने दाई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। मामले में मृतका के पिता की ओर से दाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव गुवारी निवासी छोटी बिटिया को मंगलवार रात 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति नन्हे व मां ने रौसरकोठी निवासी रामलली (दाई) के यहां प्राइवेट तौर पर भर्ती कराया था। रामलली काफी समय से प्राइवेट तौर पर प्रसव कराने का काम करतीं हैं, इसी भरोसे के साथ नन्हे भी पत्नी को लेकर रौसरकोठी पहुंचा था। रामलली ने सुरक्षित प्रसव कराने का भरोसा देते हुए पूरी रात गुजार दी, लेकिन प्रसव नहीं हुआ। बुधवार दोपहर 12 बजे अचानक छोटी बिटिया की हालत बिगड़ गई और बच्चा जनने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर वालों ने प्रसव कराने वाली महिला पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉरचरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बादशाहनगर निवासी मृतका के पिता अर्जुन की तहरीर के आधार पर रामलली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें