फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट के वार्डों में 56 इंटरलॉकिंग सड़कें और नालियां बनाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर के वार्डों में 56 इंटरलॉकिंग सड़कें और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में इन विकास कार्यों पर 20-20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क और नाली निर्माण के साथ नगर की प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की तैयारी है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक लैंप लाइटें लगाई जाएंगी। इससे प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं, नागरिकों की सुरक्षा मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरे नगर क्षेत्र में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से सड़क, नाली, प्रकाश और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण से जर्जर रास्तों की समस्या दूर होगी, जबकि नई नालियों से जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कार्यों को धरातल पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें