फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोतवाली में हंगामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के अंदर सोमवार की शाम को हंगामा हो गया। दो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला जियाखेल निवासी जोया खान ने बताया कि दो माह पहले पार्थ मिश्रा की अवैध पिस्टल के साथ हर्ष फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डाली थी। सोमवार को पार्थ के पिता दीप मिश्रा से कोतवाली में बातचीत करने आईं थी। आरोप है कि दीप ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर मोहल्ला दिलावरगंज निवासी सचिन मिश्रा ने बताया कि नौ नवंबर की शाम एक कार्य से कोतवाली आए थे। वहां जोया खान व उसके सहयोगी कामरान ने उसे थप्पड़ मार दिया। झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। कोतवाली के अंदर हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें