फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से पीड़ित महिला ने छत से कूद की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टीबी की बीमारी से तंग आकर एक महिला ने सोमवार शाम जिला अस्पताल में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद होश आने पर उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया। महिला के कूल्हे और कमर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव रहमतपुरा निवासी मुबारक की पत्नी 28 वर्षीय अफसाना आठ वर्ष से टीबी की बीमारी से ग्रस्त थी। उसका इलाज कांट अस्पताल से कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार को उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में द्वितीय तल पर डीवीडी वार्ड के पास टीबी वार्ड में भर्ती कराया था। सोमवार को सास सईदा उसकी तिमारदारी में लगी हुईं थीं। सोमवार शाम वह द्वितीय तल से नीचे उतकर बाहर कैंटीन में चाय लेने चलीं गईं। इसी बीच अफसाना बेड से उठकर वार्ड से बाहर बरामदे में रेलिंग के पास आकर खड़ी हो गई। जैसे ही सास चाय लेकर लौटी, तभी उसने छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने के कारण आई चोट के कारण वह बेहोश हो गई। उसके कूल्हे और कमर में चोटें आईं। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार व अन्य डॉक्टर पहुंच गए। उसे स्ट्रैचर पर लादकर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राहुल सिंह ने अफसाना का उपचार किया। जहां कुछ देर बाद होश आने पर उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया। जानकारी मिलते ही गांव से पति मुबारक भी परिवार के अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल आ गए।

टीबी वार्ड के बाहर सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाई गईं हैं। सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, अचानक घटना घटित हो गई। महिला का बेहतर से बेहतर इलाज चल रहा है। हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

डॉ. एमपी गंगवार, सीएमएस

महिला के कूल्हे व कमर में चोट लगी है, वह कुछ मानसिक तौर पर परेशान लग रही थी। उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया है। पहले से कुछ हालत में सुधार है।
डॉ. राहुल सिंह, इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर जिला अस्पताल

मैं जब चाय लेने जा रही थी, तब अफसाना कह रही थी कि हम से जो गलती हो गई उसे माफ कर देना। उसकी यह बात मैं समझ नहीं पाई। जब चाय लेकर लौटी तो मेरे सामने छत से कूद गई।
विज्ञापन

सईदा (अफसाना की सास)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें