फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
विज्ञापन


पुवायां(शाहजहांपुर)। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कई सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान सफाई हेतु वाहन क्रय किए जाने, स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
सोमवार को पालिका बोर्ड की बैठक शुरू होते ही कुछ सदस्य और महिला सदस्यों के परिवार के लोग आदि नगर पालिका कार्यालय के गेट पर आकर नारेबाजी करने लगे। नगर पालिका सदस्य रंजीत कुमार, अनूप गुप्ता, विकास वर्मा, सदस्य रंजना त्रिवेदी के पति राजेश त्रिवेदी आदि ने आरोप लगाया कि पालिका कार्यालय में भारी अव्यवस्थाएं हैं। पालिका की जेसीबी कागजों में एक घंटे के लिए किराए पर दर्शाकर 16 घंटे तक चलाई जा रही है और पालिका के बारात घर के किराए की राशि पेंसिल से दर्ज कर सुविधानुसार रबड़ से मिटाकर घटाई बढ़ाई जा रही है। पालिका की संपत्ति भी अवैध कब्जेदारों से खाली नहीं कराई जा रही है। कर्मचारियों से अधिकारी अपने निजी वाहन चलावा रहे हैं। इसके अलावा नगर में बिना मानचित्र पास कराए अवैध कालोनियों में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की बैठक में सदस्यों के स्थान पर उनके परिवार के पुरुष सदस्य भाग लेते हैं, जिस कारण इस बार एजेंडा जारी कर कहा गया था कि केवल सदस्य ही बैठक में भाग ले सकेंगे। इस कारण हंगामा किया गया है। उधर हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें